फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद सम्मान निधि लौटाने लगे अपात्र किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
- उप कृषि निदेशक कार्यालय में किए गए हैं 11 आवेदन
विज्ञापन

- एक लाख किसानों के खाते में गई थी निधि की पहली किश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि खाते में धनराशि पहुंचने के बाद अब अपात्र किसान खुद ही धनराशि वापस करने लगे हैं।
अब तक जिले के 11 अपात्र किसानों ने उपकृषि निदेशक कार्यालय में आवेदन जमा किया है। अब तक जिले के एक लाख पांच हजार छह सौ 17 किसानों को प्रथम किश्त जारी की गई है, जबकि छठी किश्त सिर्फ 52 हजार दो सौ 46 किसानों को ही जारी की गई है।
सातवीं किश्त दिए जाने की तैयारी चल रही है। अपात्र किसानों में सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता या दस हजार रुपये से अधिक पेंशन लेने वाले हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिन अपात्र किसानों के खातों में धनराशि चली गई थी, उनके लिए वापसी का नियम है। सीमांत व लघु किसानों को प्रतिवर्ष तीन किश्त में छह हजार रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देने का प्रावधान किया गया है, इसके लिए किसान के नाम पर भूमि दर्ज होनी चाहिए और उसका कृषि विभाग में पंजीकरण आवश्यक है।
विज्ञापन

इनसेट
इस तरह किसानों को मिली किश्त
किश्त किसान
प्रथम 105617
द्वितीय 101893
तीसरी 94645
चौथी 75148
पांचवीं 67360
छठीं 52246
इन किसानों ने निधि लौटाने के लिए किया आवेदन
बागपत। जिले के प्रमोद कुमार बागपत, विजय चौधरी ढ़िकाना, रवि चौधरी ढिकाना, साक्षी लोयन, प्यारेलाल अग्रवाल मंडी टटीरी, सतीश पिलाना, नीरज बुढेड़ा, तुलसीराम खेकड़ा, अजित सिंह मीतली, देवेंद्र सिंह छपरौली व नरेश तिलवाड़ा ने किसान सम्मान निधि वापस करने के लिए उपकृषि निदेशक कार्यालय में आवेदन जमा किया है।
विज्ञापन

दिसंबर में सातवीं किश्त भेजी जाएगी खातों में
बागपत। उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले में दिसंबर माह में किसानों के खातों में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की सातवीं किश्त भेजी जाएगी। विभाग की ओर से किसानों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें