फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड की किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में झारखंड निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बागपत क्षेत्र निवासी युवक और उसके झारखंड निवासी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ही गांव का एक ठेकेदार उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने लेकर आया था। उसे दिल्ली के बजाए बागपत के एक गांव निवासी युवक के पास छोड़ गया। यहां उससे घरेलू काम कराया जाता था। आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद युवक के झारखंड निवासी नौकर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी तरह छपरौली थाने पहुंची और आप बीती बताई। थानाध्यक्ष हेमेंद्र बालियान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बागपत क्षेत्र के अरुण कुमार और उसके नौकर सुकुल उर्फ सुखलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए बागपत अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें