फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में आज बड़ौत में गरजेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंवार खाप, चौबासी और राठी खाप का महापंचायत को समर्थन
विज्ञापन

- रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी पंचायत में करेंगे शिरकत
- जिलेभर में बैठक और जन संपर्क कर किसानों से पहुंचने का आह्वान
बागपत/बड़ौत। बड़ौत के धरने पर रात के समय किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को तहसील में महापंचायत होगी। देशखाप के थांबेदार बृजपाल चौधरी ने एलान किया कि लड़ाई किसानों के सम्मान की है। पुलिस-प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है। किसानों को लाठियां से डराकर घरों में रहने की बात कही जा रही है, लेकिन कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी पंचायत में शामिल होंगे। पंवार खाप, चौबासी और राठी खाप ने भी महापंचायत को समर्थन दिया है।
शनिवार सुबह थांबेदार बृजपाल चौधरी के आवास पर किसानों की बैठक हुई। महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क व बैठक करने का निर्णय लिया गया। थांबेदार ने बताया कि बावली, जौनमाना, ढिकाना, वाजिदपुर, बिजरौल, बामनौली, मलकपुर, हिलवाड़ी, बड़ौली सहित अन्य गांवों में किसानों की बैठक हुई है। कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने के कारण महापंचायत बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता दरियाव सिंह और संचालन विक्रम आर्य ने किया। लुहारी गांव में चौधरी भंवर सिंह की अध्यक्षता और चौधरी हरपाल सिंह के संचालन में पंचायत हुई। इसमें किसानों पर हुई लाठीचार्ज की घोर निंदा की गई। पंचायत में बड़ौत तहसील में होने वाले महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या मेें पहुंचने का आह्वान किया गया। चौधरी महिपाल सिंह, डॉ. श्यामपाल, चौधरी यशपाल सिंह, हरेंद्र दांगी, सहेंद्र, संसार, प्रदीप फौजी, देवेंद्र हवलदार, चौधरी बलजोर सिंह, ओमवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में शामिल होंगे सरूरपुर कलां के किसान
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित स्कूल में पंचायत का आयोजन किया गया। युवा सिद्धार्थ ने कहा कि बड़ौत में किसान शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे, लेकिन पुलिस का व्यवहार खराब रहा। किसानों से बड़ा देशभक्त कोई नहीं है। जवानों और किसानों की बदौलत ही देश चल रहा है। कृषि कानूनों का विरोध जारी रहेगा। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से सबको अपनी बात कहने का हक है, फिर किसानों से यह हक क्यों छीना जा रहा है। युवा किसान क्लब के अध्यक्ष सुभाष नैन ने बताया कि तय किया गया कि बड़ौत की पंचायत में शामिल होंगे। गांव से रोजाना एक ट्रैक्टर गाजीपुर बॉर्डर जाएगा। अध्यक्षता अजब सिंह और संचालन इंद्रपाल सिंह ने किया। पीतम सिंह, विनय कुमार, शिव कुमार, दीप सिंह, निर्देश प्रधान, विकास कुमार, रामवीर सिंह, कपिल कुमार, जसवीर सिंह, सतवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें