डौलचा गांव में घर में ताला लगाकर आंगनबाड़ी केंद्र में चली गई थी पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डौलचा गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरों ने भाजपा के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष के घर से लाखों रुपये की नकदी व गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाजपा के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी धौलड़ी गांव में दुकान पर गया था। उसकी पत्नी बबली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। वह सुबह करीब दस बजे घर का ताला बंद कर केंद्र में चली गई। वह लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने सेफ में रखी एक चेन, मंगलसूत्र, कंठी, पाजेब, कुंडल व दस हजार की नदी चोरों कर लिए। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विरजाराम का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
मकान की छत भरभराकर गिरी
रमाला। बुढ़पुर गांव में मंगलवार दोपहर एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। बुढ़पुर निवासी सतेंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर को वह अपने परिवार के साथ आंगन में बैठा था। उसके मकान की छत भरभराकर गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबे में दबने से हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। उसने बताया कि उसका मकान पुराना है और छत कच्ची थी। मकान की छत के गिरने से उसका घर का लाखों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। संवाद