फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा कर मांगी सुख समृद्धि की कामना

विज्ञापन
बागपत के विकास भवन स्थित दुर्गा मंदिर में मां के भजन कीर्तन करती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को मंदिर और घरों में माता के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता का पूजन करके सुख-समृद्धि की कामना की। मां कूष्मांडा की पूजा करने से .रोग-शोक दूर हो जाते हैं। आयु-यश में वृद्धि होती है। ज्योतिषाचार्य राजकुमार शास्त्री ने बताया किया माता कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है। कूष्मांडा देवी की आठ भुजाएं हैं। जिनमें कमंडल, धनुष-बाण, कमल पुष्प, शंख, चक्र, गदा और सभी सिद्धियों को देने वाली जपमाला है। मां के पास इन सभी चीजों के अतिरिक्त हाथ में अमृत कलश भी है। इनका वाहन सिंह है और इनकी उपसना से आयु, यश और आरोग्य की वृद्धि होती है। मां कूष्मांडा के दिव्य रूप को मालपुए का भोग लगाकर ब्राह्मणों को इसका प्रसाद देना चाहिए। इससे माता की कृपा से भक्तों को ज्ञान की प्राप्ति होती है। विधि-विधान से माता की पूजा करने से बुद्धि और कौशल का विकास होता है। देवी को लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चूड़ी अर्पित करना चाहिए। बुधवार को माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता का पूजन किया जाएगा। स्कंदमाता का पूजन करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें