संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। विद्युत उपभोक्ताओं ने शनिवार को लो वोल्टेज, विद्युत कटौती और बिजलीघर पर बिल जमा न होने की समस्या का समाधान नहीं होने पर टीकरी बिजलीघर पर हंगामा किया। विरोध करते हुए उन्होंने जेई का घेराव भी किया।
उपभोक्ताओं ने बताया कि पट्टी मैनमाना की पुरानी मस्जिद वाली गली में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रहती है। बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बिजलीघर पर ही बिल जमा किया जाए। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में कृष्णपाल, देशपाल, अंकित, मोहित, रमेश, जमशेद, साजिद, सूरज, बिन, बिल्लू, डॉ अरुण राठी, सुरेश, संजो देवी आदि मौजूद रहे। उधर, इस मामले में जेई आसिफ का कहना है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर क्लिप और इंसुलेटर के लिए इस्टीमेट बनाकर भेज दिया जाएगा। जल्द ही बिजलीघर पर बिल जमा करने की व्यवस्था करा दी जाएगी।