फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाने पर चली जेसीबी तो अड़ गए परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घंटे तक रही गहमागहमी, मुआवजा मांगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। काठा गांव में पांच घरों पर जेसीबी चली तो परिवारों ने सामने आकर विरोध किया। मशीन के सामने खड़े हो गए। दोबारा पैमाइश कराई गई। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें मुआवजा नहीं मिला है, इसलिए घर भी नहीं तोड़े जाने चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे पुलिस प्रशासन की टीम काठा गांव पहुंच गई। चिह्नित किए गए घरों में मौजूद लोगों से घर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद विरोध शुरू हो गया। तीन घंटे तक हंगामे की स्थिति बन गई। शिव चरण शर्मा, छोटे लाल शर्मा की मांग पर दोबारा पैमाइश कराई गई। चिह्नित किए गए घरों के अंदर तक निशान लगे। करीब तीन घंटे बाद जेसीबी चली तो परिवारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवारों ने कहा कि उन्हें मुआवजा नहीं मिला है, इसलिए घर तोड़ने का अधिकार भी नहीं है। उनके घर आबादी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें