फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में खेल सुविधाओं के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम से स्टेडियम में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। करीब 12 वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से बनाए गए स्पोर्ट्स स्टेडियम सुविधाओं को अभाव है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों और समाजसेवियों ने खेकड़ा तहसील में धरना दिया। एसडीएम से हस्तक्षेप कर स्टेडियम में खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

समाजसेवी प्रमोद गोस्वामी का कहना था कि क्षेत्र के खिलाड़ी प्रो-कबड्डी, जूडो कराटे और कुश्ती आदि में देश ही नहीं विदेशों में भी बागपत जनपद का नाम रोशन कर चुके है। इसके बावजूद उनकी उपेक्षा हो रही है। खेल स्टेडियम में उन्हें किसी भी तरह की खेल सुविधा नहीं मिल पा रही है। कई बार जिला खेल अधिकारी से भी संपर्क कर चुके है, लेकिन सिवाय आश्वासन के अभी तक समस्या का निदान नहीं हो सका। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर स्टेडियम में सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। धरने में कमल गोस्वामी, गौरव तंवर, विक्की धामा, अनुज त्यागी एडवोकेट आदि खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें