फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुफा मंदिर में लगे बाबा के जयकारे

Mon, 26 Feb 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के गुफा वाले मंदिर में पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली के चलते के गुफा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रसाद चढ़ाकर परिवार में सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। मेले में लगी दुकानों से बच्चों ने खेल-खिलौने खरीदे। भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित प्रसिद्ध गुफा वाले बाबा मंदिर में दूर दराज से लोग प्रसाद चढ़ाने पहुंचे। होली से पहले रविवार के चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर अरदास लगाई। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद बाबा से परिवार में खुशहाली और समृद्धि की कामनाएं की।

श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया, जल और दूध से अभिषेक किया। प्रसाद चढ़ाने के लिए लोगों को मशक्कत का सामना करना पड़ा। हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर माथ टेका। पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। 
विज्ञापन


गुफा वाले बाबा के नाम के लोगों ने जयकारे लगाए। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिर में आराधना करने के बाद लोगों ने दुकानों से खरीददारी की। बड़ों ने जहां घर की सजावट के सामान खरीदे, वहीं बच्चों ने खेल-खिलौने की खरीददारी की।  मंदिर परिसर में क्षेत्र के लोगों ने भंडारे का आयोजन किया।  मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा वाहनों में हलवे पूरी का प्रसाद भी बांटा। 

पुलिस ने संदिग्ध की जांच पड़ताल की
बागपत। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर प्रशासन की ओर से पुलिसकर्मी तैनात किए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा की, वहीं संदिग्धों की वीडियोग्राफी कराई। पुलिस कर्मियों ने असामाजिक तत्वों को मंदिर से खदेड़ा। वहीं संदिग्धों से भी पूछताछ की। मंदिर के बाहर भीख मांगने वाले लोगों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें