फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण अधूरा

Sun, 25 Feb 2018 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के मवीकला गांव स्थित हाईवे पर निर्माणाधीन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली पर वाहनों का बोझ कम करने के लिए बनाए जा रहे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण अधूरा है। ऐसी स्थिति मंे 15 मार्च तक एक साइड से ही वाहनों का आवागमन शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन


ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का बागपत में 20.125 किमी का टुकड़ा है, जो जिले के काठा, मवी कलां, खेकड़ा, रावण उर्फ बड़ा गांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, शरफाबाद, आलम गिरपुर उर्फ टुकाली एवं फुलैरा गांव से होकर गुजरता है।

बड़ागांव और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां में ओवरब्रिज का कार्य तेजी से चल रहा है। 15 मार्च से इसकी शुरूआत होनी प्रस्तावित है, लेकिन निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल इसके एक ही साइड से यातायात शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे कुंडली से आगे वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे में जुड़ता है। इसके बनने से दिल्ली पर वाहनों का बोझ और प्रदूषण कम होगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जाने के लिए अब लोगों को दिल्ली से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले में इसके आसपास उद्योगों की स्थापना होने, रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। जिले के लोगों को आवागमन में आसानी होगी।

ऐसा है ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 135 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य करा रहा है। इसका निर्माण 14 सितंबर 2015 को शुरू हुआ। इस पर चार बड़े पुल हैं, जिनमें दो पुल यमुना नदी पर, एक हिंडन और एक आगरा में है। इसके अलावा 45 छोटे पुल, आठ रेलवे ओवर ब्रिज हैं। फ्लाईओवर चार और अंडरपास 300 से ज्यादा।
सात हाईवे से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे सात हाईवे से कनेक्ट होगा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां में, दिल्ली-मेरठ पर दुहाई में, दिल्ली-हापुड़ पर डासना में, गाजियाबाद-अलीगढ़ पर गांव अकबरपुर में, कासना-बुलंदशहर पर गांव सिरसा में और दिल्ली-आगरा में पलवल में कनेक्ट होगा।

ग्रोथ इंजन बनेगा ग्रीन एक्सप्रेस-वे
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनाने की कवायद की जाएगी। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह का कहना है कि इसके आसपास पेड़ लगाए जाएंगे, इससे एक्सप्रेस-वे पर हरियाली बढ़ेगी। यही ग्रीन एक्सप्रेस-वे क्षेत्र का ग्रोथ इंजन बनेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें