फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने पंजाब की तरह यूपी में गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर 28 को तहसीलों का घेराव करेगा रालोद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पंजाब सरकार के गन्ना मूल्य बढ़ाकर 360 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा का रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने स्वागत किया है। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ को जाग जाने और गन्ने के दाम बढ़ाने के साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने चार साल के कार्यकाल में गन्ना मूल्य न बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। भाजपा शासन में किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। पंजाब सरकार ने गन्ना मूल्य 360 रुपये घोषित कर किसानों के हित में निर्णय लिया है। विपक्ष में रहकर भाजपा गन्ना मूल्य 450 रुपये की मांग करती है, लेकिन सत्ता में आने पर किसानों को भूल जाती है।
विज्ञापन

उधर, रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने बताया कि 28 अगस्त को रालोद किसानों व आमजन की समस्या के लिए तहसीलों का घेराव कर राज्यपाल के नाम नौ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में किसानों के लिए सस्ती बिजली, आवारा पशुओं से फसलों के बचाव, डीजल पर सब्सिडी, ब्याज सहित गन्ना भुगतान, आगामी सत्र के गन्ने मूल्य घोषित करने की मांग की जाएगी। रालोद जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि सरकार को निजी मिल मालिकों के हितों की चिंता है। निजी शुगर मिल गन्ने के बकाए का भुगतान नहीं कर रही है, जिससे किसान आर्थिक संकट में जूझ रहा है।
विज्ञापन

राजमार्गों के निर्माण में घोटाले के विरोध में आंदोलन करेगा रालोद
बागपत। रालोद नेता ओमबीर ढाका ने केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री को भेजे पत्र में कहा कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे के निर्माण कार्यों में घोटाला हुआ है। राजमार्गों का निर्माण गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। इस बारे में कई बार प्रभारी मंत्री धर्मसिंह सैनी को भी अवगत कराया जा चुका है। भाजपा सरकार के विधायक और सांसद डॉ सत्यपाल सिंह भी हाईवे निर्माण में घोटाला करने का आरोप लगा रहे है। रालोद राजमार्गों के घोटाले के विरोध में बड़ा आंदोलन करेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें