फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे शाम गुड़ व्यापारी से 38 हजार लूटे

Wed, 20 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल सूबेद्दीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के  गुराना और हिलवाड़ी मार्ग पर नवीन मंडी में गुड़ बेचकर भैंसा बुग्गी से अपने गांव औसिक्का जा रहे गुड़ व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 38 हजार रुपये की नगदी लूट ली और विरोध करने पर तमंचों की बटों से हमलाकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगेे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

लूट का शिकार हुआ सूबेद्दीन उर्फ काला पुत्र इसबा औसिक्का गांव का रहने वाला है। वह कोल्हू से गुड़ खरीदकर नवीन मंडी में बेचता है। मंगलवार को वह भैंसा बुग्गी से नवीन मंडी में गुड़ बेचने आया था। शाम को जब वह गुड़ बेचकर भैंसा बुग्गी से वापस अपने गांव औसिक्का जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसे रोक लिया और उससे 38 हजार रूपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर उस पर गोली भी चलाई, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद तमंचों से बटों से हमलाकर किया। इससे व्यापारी घायल हो गया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सरे शाम लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में सूबेद्दीन ने तहरीर दी। इस संबंध में एसएसआई चितवन कुमार ने कहा लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें