फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे जमकर बरसे बदरा, मौसम हुआ खुशनुमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार अल सुबह से करीब पांच घंटे तब बारिश हुई। इससे जहां गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं बागपत शहर सहित देहात के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। उधर, कासिमपुर खेड़ी गांव में छत गिरने से महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

रमाला क्षेत्र के कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी सुरेंद्र की पत्नी सविता कमरे में सो रही थी जबकि परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। रविवार की सुबह करीब चार बजे कमरे की छत उसके ऊपर गिर गई। मलबे में दबकर वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे बड़ौत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुरेंद्र के भतीजे विवेक ने बताया कि कमरे की छत गिरने से कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, बेड व चारपाई टूट गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल मांगेराम धामा व रमाला इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने मौके का मुआयना किया। रठौड़ा व पांची गांव और टीकरी कस्बे की मैनमाना पट्टी में जलभराव हो गया है। पांची के ग्रामीण यासीन, एजाज, शाहरुख, मोहल्ला पट्टी मैनमाना के समाजसेवी धीरज राठी और रठौड़ा गांव के फिरोजू, आस मोहम्मद, शेर मोहम्मद, रुकनुद्दीन, शहजाद, ताहिर व दीन मोहम्मद ने प्रशासन से गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें