फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लो-वोल्टेज से खेतों में ठप हुई सिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बिजली की लो-वोल्टेज ने फैजपुर निनाना, फैजुल्लापुर समेत अन्य गांवों के किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे नलकूूपों से पानी नहीं निकलने के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने लगी है। किसानों ने ऊर्जा निगम के अफसरों से लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना, फैजुल्लापुर गांव के किसान दिनेश प्रधान, मनोज कुमार, धर्मपाल, संजीव आदि ने बताया कि उनके जंगल में 13 से अधिक नलकूपों से 300 बीघा से अधिक भूमि पर खड़ी फसलों की सिंचाई की जाती है। नलकूपों पर बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिन से नलकूपों पर बिजली की लो-वोल्टेज सप्लाई दी जा रही है। इससे नलकूपों पर लगे मोटर भी नहीं चल पा रहे है और पानी भी नहीं निकल रहा। खेत में पक कर तैयार खड़ी धान की फसल के सूखने का डर सताने लगा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय पर पहुंचकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें