फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पलटी शराब लदी गाड़ी, बोतलें लूट ले गए लोग

Mon, 19 Feb 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
युवक से शराब की बोतल बरामद करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निवाड़ा-नैथला मोड़ पर अवैध शराब से लदी टाटा 407 गाड़ी खेत में पलट गई। इससे खेतों में शराब की पेटियां बिखर गई। भनक लगते ही आसपास के लोग शराब की बोतलें लूटकर ले गए। पुलिस ने मौके पहुंचकर लोगों की चेकिंग की तो कई लोगों से शराब बरामद की।
विज्ञापन


आबकारी विभाग ने कहा ट्रक में लदी 80 पेटियों में से मौके से 18 ही बरामद हुई। आबकारी पुलिस ने शराब और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

रविवार को सुबह करीब चार बजे कोहरा होने के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निकट निवाडा-नैथला मोड़ पर शराब से लदी टाटा 407 गाड़ी राम कुमार के खेत में पलट गई। गाड़ी में हरियाणा मार्का देसी और अंग्रेजी शराब लदी थी।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही आसपास के गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचने शुरू हो गए। पहले हादसे की जानकारी ली, जैसे ही उन्हें पता चला  शराब अवैध है तो लूटपाट शुरू हो गई। बच्चे, बूढ़े और जवानों में शराब लूटने की होड़ लग गई।

यही नहीं  राहगीर भी शराब लूटने में पीछे नहीं रहे।  सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान शराब की बोतलें लेकर भाग रहे ग्रामीणों की पुलिस ने तलाश की ली और उनके कब्जे से बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने आसपास के खेतों से भी शराब की कुछ बोतलें बरामद कीं।

पुलिस को गाड़ी से मात्र 18 पेटी हरियाणा मार्का देसी और अंग्रेजी शराब मिली। सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी सहित बाकी बची शराब को कब्जे में लिया। इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर ने कोतवाली में अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ।

उन्होंने बताया  गाड़ी से हरियाणा मार्का की 17 पेटी अंग्रेजी शराब, 76 पव्वे देसी शराब  बरामद हुई है। गाड़ी में लगभग 80 पेटी शराब लदी थी । ग्रामीणों द्वारा लूटी गई शराब को बरामद कराया जाएगा। इसके लिए कई गांव के ग्रामीणों को भी सूचित किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें