संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नवादा गांव में विकास कार्यों में घपले का आरोप लगा शिकायत के बाद भी जांच शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने आत्मदाह की चेतावनी दी तो अफसरों में हड़कंप मच गया। डीपीआरओ अरुण अत्री ने चेतावनी के बाद नवादा में हुए विकास कार्यों की जांच शुरू करा दी। वहां प्रधान पर ग्राम पंचायत के कार्यों में लाखों रुपये का घपला करने का आरोप है।
नवादा गांव की एक शिकायत ललित यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों के पास की। जिसमें कहा गया कि पंचायत घर में फर्नीचर, कम्प्यूटर, व्हील चेयर, हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप लगाने के नाम के रुपये ग्राम पंचायत खाते से निकाले गए, लेकिन सचिवालय में सामान नहीं लगाया गया। विकास कार्यों में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया गया। डीपीआरओ अरुण अत्री ने ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने बृहस्पतिवार को जांच शुरू करा दी।