बागपत। पुराना कस्बे में मकान के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक और उसके परिवार पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुराना कस्बा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि पड़ोस के लोगों से मकान का विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात एक दर्जन से अधिक लोगां ने घर में घुसकर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। इसमें पीड़ित प्रदीप कुमार व उसके परिवार के लोग घायल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी एनएस सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर नीरज, सचिन, सुनील, सुरेश, शिवम, अरुण, इकबाल, नीरज आदि के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।