खेकड़ा। गांव सलावतपुर खेड़ी निवासी गौरव और अंशु शुक्रवार की शाम करीब चार बजे खेकड़ा से गांव लौट रहे थे। बसी रेलवे अंडरपास के निकट सामने से आ रही बसी निवासी मोहित और मोनू की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इसमें मोहित, अंशु और गौरव घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। दोनों पक्षों ने कोतवाली मे पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।