फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने बकाए के ब्याज पर मिलेगी पचास प्रतिशत की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। बासौद गांव की सहकारी समिति पर किसानों की वार्षिक बैठक हुई। इसमे किसानों को कर्ज व ब्याज तथा छूट की घोषणा की गई।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष अय्यूम अली ने सोमवार को बैठक में आए किसानों को बताया कि बैंक ने किसानों के हितों ने मोबाइल एटीएम वैन व सस्ते ब्याज पर कर्ज मुहैया कराया जा रहा है। किसानों को समितियों की ओर से 13 करोड़ रुपये का ऋण बांटा जाएगा। जिन किसानों पर पुराना बकाया कर्ज है उस पर 50 प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा। बैठक में सचिव मदनपाल यादव, उपसभापति वीरेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त निबंधक मोहसिन जमील व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कृषक सेवा सहकारी समिति निरोजपुर गुर्जर की वार्षिक साधारण सभा हुई। इसमें सात करोड़ रुपये के ऋण का प्रस्ताव पास किया गया। सभापति बिजेंद्र सिंह ने समिति के कार्यों और बकाया वसूली करने का आह्वान किया। प्रबंध निदेशक सुनील दीक्षित, कृष्णपाल, संजीव कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीपाल, संजय कुमार, सतेंद्र कुमार, अरुण, कृष्णपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें