फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए

Sat, 21 Jan 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापकों के साथ वर्चुअल मिटिंग लेते डीआईओएस रवींद्र सिंह
विज्ञापन
बागपत। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों और बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी सभी तैयारी समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 31669 छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कराई जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर एक केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ वर्चुअल बैठक कर परीक्षा की तैयारी देखी और दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों पर हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, वाइस रिकार्डर, डीवीआर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। परीक्षा में कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम और शासन स्तर से निगरानी की जाएगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी केंद्र पर अगर किसी प्रकार की कमी है, तो परीक्षा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें