बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अधिकारियों को बरसात से हुए जलभराव व मकान के गिरने की जांच की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशों का पालन न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीएम ने बताया कि पिछले 4-5 दिन से अधिक वर्षा होने के कारण गांवों में जलभराव और मकानों के गिरने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने राजस्व लेखपाल एवं ग्राम सचिव को ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर जलभराव की समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने व जलभराव से हुए गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बरसात के कारण मकानों के गिरने एवं अन्य किसी भी प्रकार की क्षति या दुर्घटना होने पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता के लिए आख्या तैयार करके उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने निर्देशों का पालन न करने या फिर किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।