फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी कार्यशैली में तीव्रता के साथ लाएं बदलाव, पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ने विकास कार्य एवं 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और लाभार्थी को योजना से सीधा जोड़ने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तीव्रता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 7 फरवरी 2021 तक स्वीकृत कार्य शुरू न कराने पर पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति मिलने पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। सीएमओ से स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, एनएचएम प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिन कार्यों में सी और डी ग्रेड मिला है, उनमें ए ग्रेड में लाने का प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्सरे मशीन, टेलीमेडिसिन, समस्त आरबीएसए टीम के कार्यों के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने, मनरेगा में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभागों से विद्युत बकाया धनराशि की वसूली करने और विभाग के अधिकारियों को लंबित विद्युत बकाया बिल तत्काल जमा कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन करने और उपायुक्त मनरेगा को ग्राम पंचायतों में तालाबों की सफाई कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का किसानों को लाभ प्रदान करने, सीबीओ को निराश्रित गोवंश योजना के तहत गोवंशों का टैगिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में योजनाओं को तत्काल पूरा करने, अमृत योजना के तहत निर्धारित समय में जलापूर्ति करने, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और नामामि गंगे के बारे में जानकारी ली। समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, प्रोबेशन विभाग की छात्रवृत्ति, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी लेकर पात्रों को योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ रंजीत सिंह, परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ला, उपकृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार आदि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें