फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठों पर न्यूनतम मजदूरी देने के बजाए कराई जा रही बंधुआ मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट भट्ठों पर न्यूनतम मजदूरी देने के बजाए कराई जा रही बंधुआ मजदूरी
विज्ञापन

बागपत। ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को डीएम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के नाम ज्ञापन सौंपा। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना था कि ईंट भट्ठों पर न्यायालय के आदेश के बावजूद न्यूनतम मजदूरी का भुगतान न कराकर बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है।
उनका कहना था कि ईंट भट्ठों पर न्यूनतम मजदूरी की मांग करने और बंधुआ मजदूरी का विरोध करने पर मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उनका कहना था कि ईंट भट्ठों पर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई करने और मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलाने की मांग की। उन्होंने बंधुआ मजदूरी कराने वाले भट्ठा मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने और समस्या का जल्द समाधान न होने पर जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालयों में धरना देने की चेतावनी दी। इस मौके पर अध्यक्ष प्रवीण कुमार आजाद, महेंद्री देवी, मुकेश, जगदीश, अमित, रवि, निर्मल, जोगिद्र, राजेश नारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक फिसलने से युवक घायल
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत मार्ग पर मीतली में इंटर कॉलेज के पास बाइक फिसलने से शामली निवासी युवक गिरकर घायल हो गया। घायल युवक इमरान ने बताया कि वह मेरठ से आ रहा था। वह जैसे ही मीतली में इंटर कालेज के पास पहुंचा जो उसकी बाइक के सामने से एक जानवर आ गया और उसे बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगडने से वह गिरकर घायल हो गया। घायल को कस्बे के एक निजी चिकित्सा उपचार कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें