फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिना अनुमति बुलंदशहर जाने पर चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रटौल। अफसरों को सूचना दिए बिना ही बुलंदशहर जाकर गाड़ी बरामद करने पर एसपी ने धौली प्याऊ चौकी प्रभारी अशोक कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही पैरोकार योगेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

गौना गांव की रहने वाली साहिस्ता ने बताया कि 21 फरवरी को बदरू व इरफान निवासी भोपुरा जिला गाज़ियाबाद उनकी एक गाड़ी काम करने के लिए लेकर चले गए। इसके बाद दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंसूरपुर गांव के पास उसके पति गुलफाम से दूसरा कैंटर लूटकर ले गए। शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में वाद दायर कर दिया। 11 अप्रैल को दोनों के खिलाफ न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दे दिए। जिसकी जांच धौली प्याऊ चौकी प्रभारी अशोक कुमार को दी गई। चौकी प्रभारी ने 19 अप्रैल को बुलंदशहर से दोनों कैंटर बरामद कर लिए, जिसकी जानकारी अफसरों को नहीं दी गई।
विज्ञापन

इसमें एसपी सूरज कुमार ने चौकी प्रभारी अशोक कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें