फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को मोबाइल के दुष्प्रभाव की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को मोबाइल के दुष्प्रभाव की जानकारी दी
विज्ञापन

बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को मोबाइल के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अनिता जैन व डॉ. प्रवित्रा खत्री ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि आज के समय में किसी प्रकार बच्चे, युवा एवं वृद्व सभी आयु वर्ग के व्यक्ति मोबाइल के दुष्प्रभावों के शिकार होते जा रहे है। विचार गोष्ठी में छात्रा शिप्रा ने मोबाइल के अनावश्यक प्रयोग से बचाने के लिए कुछ उपचारात्मक विधियां बताई। साजिया व सुकेता ने अपनी कविता के माध्यम से मोबाइल के दुष्परिणामों व दुष्प्रयोगों से बचने के सुझाव दिएं। आंचल व ऋचा ने मोबाइल से होने वाले विभिन्न रोगों के बारें मेें बताया। संचालन डॉ. वंदना जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश जैन, अक्षत कुमार, सीमा जैन, अनुज, श्रुति, मीनू राणा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें