फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्र को ना मिले योजना का लाभ : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम राज कमल यादव ने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा बैठक में कन्या सुमंगला योजना का लाभ पात्र बच्चियों बेटियों को लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के तहत कोई लापरवाही न बरते के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा प्रतिदिन होगी।
विज्ञापन

उन्होंने पंजीकरण में आई गिरावट में तत्काल सुधार करने व अपात्र को योजना से न जोड़ने और पात्र कोई छूटे नहीं की मानसिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को जन-जन से जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को छह श्रेणियों में बांटा है। प्रथम श्रेणी में जन्मी बच्ची को दो हजार, द्वितीय श्रेणी में टीकाकरण के बाद एक हजार ,तृतीय श्रेणी प्रथम कक्षा में पहुंचने पर दो हजार, चतुर्थ श्रेणी में कक्षा छह में बेटी को दो हजार, पांचवीं श्रेणी में कक्षा नौवीं में बेटी को तीन हजार और छठी व अंतिम श्रेणी की बेटी जो 12वीं पास करने के उपरांत स्नातक कर रही हो या किसी क्षेत्र में दो वर्ष का डिप्लोमा पास हो उसे पांच हजार रुपये की धनराशि देने का प्रावधान है। जिले में योजना में 4341 पात्र आवेदक हैं। उन्होंने अधिकारियों को डाटा अपडेट करने व पात्र बेटियों को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसमें एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें