-डीएम ने जल्द समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपीएसआईडीसी सभागार में हुई बैठक में उद्योग बंधुओं ने डीएम के सामने बिजली-पानी की समस्या उठाई। साथ ही बिजली की ट्रिपिंग होने की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की।
यूपीएसआईडीसी सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार कर की बैठक हुई, जिसमें डीएम ने समस्याएं सुनीं। बैठक में उद्योग बंधुओं ने पेयजल टंकी का संचालन नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही उद्योग बंधुओं ने कहा कई बार मांग उठाने के बाद भी पेयजल टंकी शुरू नहीं कराई गई, जिससे उद्योग-धंधों के संचालन में परेशानी हो रही है। डीएम ने पेयजल टंकी के कनेक्शन देकर जल्द चालू कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा एक उद्यमी ने बिजली बिल ज्यादा भेजने की समस्या का समाधान कराने की मांग की। इसके अलावा खराब सड़क का निर्माण कराने, फुटपाथ की इंटरलॉकिंग कराने समेत अन्य समस्याएं उठाईं। इनका डीएम ने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में संजीव गोस्वामी, संजय सिंह, एसके कुंडू, संदीप कुमार, हिमांशु, दिनेश गोयल, सौरभ कनौड़िया मौजूद रहे।