फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ छात्रा इन्दू को कालेज चेम्पियन किया घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई है। इस अवसर पर विजेता छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ छात्रा इंदू को चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन

नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर 400 मीटर दौड़ में छात्रा इंदू, मिलेनियम और कविता, लंबी कूद में शिवानी, सोनिया और मिलेनियम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। बीए और बीकॉम की छात्राओं के बीच कबड्डी मैच बराबरी पर रहा।
सभी स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्रा इंदू को चैंपियन घोषित किया गया। छात्रा इंदू ने 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में प्रथम तथा 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षिका टीना जैन, मोनिका त्यागी और रुचि यादव ने संयुक्त रूप से किया। समिति के अध्यक्ष नरेश जैन, प्रबंधक राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यहां प्राचार्य डॉ. आरके जैन, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन, विनय जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें