फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्र सरकार किसान विरोधी: संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। कृषि कानून के विरोध में बॉर्डर पर चल रहे धरने को सौ दिन बीतने चुके हैं। लेकिन सरकार किसानों की मांग मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सांसद संजय सिंह शनिवार को शाम करीब सात बजे खेकड़ा नगर स्थित अर्वाचीन इंटर कालेज में पहुंचे। लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि केन्द्र सरकार का किसान विरोधी रवैया पूरी दुनिया देख रही है। किसानों पर लाठियां, आंसू गैस, पानी की बौछारें बरसाई जा रही हैं। आंदोलन के सौ दिन हो चुके हैं, लेकिन किसानों की मांगों को अभी तक सरकार ने ध्यान नहीं दिया है। ऐसी सरकार को अब सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
इस दौरान आप नेता सोमेंद्र ढाका एडवोकेट, गजे सिंह, हरेन्द्र सिंह, सुधीर धामा, ब्रजेश शर्मा, उमेश शर्मा, धामा खाप चौधरी जितेंद्र सिंह, अनुज शर्मा, पुनीत शर्मा, नरेन्द्र धामा, नरेश जैन, प्रमोद गोस्वामी, संदीप प्रजापति, प्रवेश कर्दम, संदीप कुमार, अनुज कौशिक, अजय शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, अमित धामा, अनिरुद्ध गौड़, उमाशंकर वैद्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें