फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतबीर हत्याकांड : पुलिस सुरक्षा में गवाही देने पहुंचे छठे गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एफटीसी द्वितीय में मंगलवार को बड़ौत के प्रॉपर्टी डीलर सतबीर हत्याकांड में छठे गवाह मुनेश ने गवाही दी। बताया गया कि उन्होंने हत्या का षड़यंत्र रचने को लेकर अहम जानकारी देते हुए गवाही दी। इस हत्याकांड में पांच गवाहों की गवाही पहले पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


बड़ौत की पट्टी चौधरान निवासी प्रॉपर्टी डीलर सतबीर सिंह की दिसंबर 2014 में हत्या कर दी गई थी। इसमें मृतक के बहनोई संजीव कुमार ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया और मृतक की पत्नी अंजू पर शक भी जताया। पुलिस ने जांच के बाद हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दावा किया कि मृतक की पत्नी अंजू ने करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लिए सुपारी देकर सतबीर की हत्या कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। पत्रावली की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय मीनू शर्मा के न्यायालय में चल रही है। इसमें मृतक के बहनोई संजीव, भाई सोहनवीर, भाभी आशा देवी, भतीजी अंजली समेत पांच गवाहों की गवाही हो चुकी है। बताया कि मंगलवार को छठे स्वतंत्र गवाह मुनेश पुलिस सुरक्षा में कचहरी पहुंचे और सतबीर हत्याकांड में गवाही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें