खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े को शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर दी गई। इसमे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा के रवि, अंकित और दूसरे पक्ष के पिंटू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पिंटू ने पुलिस को फोन कर झगड़े की सूचना दे दी। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि रवि और अंकित के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।