बड़ौत। जैन संत रविंद्र मुनि ने कहा कि भक्त को कभी हिंसक नहीं होना चाहिए। हिंसक कभी भगवान का भक्त नहीं बन सकता है। जैन संत रविंद्र मुनि बुधवार को नगर की जैन स्थानक मंडी में एक धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जब व्यक्ति के सभी डर खत्म हो जाते हैं, ऐसे भक्त के आगे यदि मदमस्त हाथी भी आ जाए तो उसे डर नहीं लगता है। यह तभी संभव है, जब व्यक्ति में अहिंसा, संयम और तप होता हैं। बच्चों को भी ऐसी शिक्षा देनी चाहिए, जिससे बच्चे साहसी बने और हिंसा के रास्ते पर नहीं चले। हिंसा का रास्ता सर्वनाश का कारण बन सकता है।