फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ओजोन परत को लेकर छात्र-छात्राओं में बढ़ी जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 2
विज्ञापन

बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने बताया कि ओजोन दिवस का उद्देश्य ओजोन परत के संरक्षण व आमजन को पृथ्वी की सुरक्षा के लिए जागरूक करना है। छात्रा वंशिका जैन ने बताया कि ओजोन परत ओजोन अणुओं की एक परत है, जो 20 से 40 किलोमीटर के बीच के वायुमंडल में पाई जाती है। राज ने बताया कि ओजोन लेयर के बिगड़ने से जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा मिलता है। जलवायु परिवर्तन से धरती का तापमान बढ़ जाता है, जिससे कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होती हैं। इस अवसर पर प्रो़ बलजीत सिंह आर्य, प्रबंधक डॉ. अनिल आर्य, निदेशक डॉ. सुनील आर्य, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स, सुमित तोमर, गुडिया खोखर ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें