फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर ने किया बैठक का आह्वान
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक प्रतिष्ठान पर रविवार को संपन्न हुई राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष इंजीनियर जीबी पटेल व इंजीनियर के शर्मा शामिल रहे। सर्वप्रथम जूनियर इंजीनियरों को नई तकनीक ईआरपी, मास्टर डाटा का एक्सेल के माध्यम डाटा एनालिसिस करके हाई लॉस को कम कर अधिक राजस्व वसूली, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ विभागीय कार्यों का दक्षता पूर्वक निष्पादन, बेहतर उपभोक्ता सेवा के लिए प्रशिक्षित किया गया। जीबी पटेल ने कहा कि जूनियर इंजीनियर उपभोक्ताओं को सही बिल समय पर उपलब्ध कराए जाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें आवश्यक मैनपावर, सामग्री और समय उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर नेत्रपाल व संचालन केके पटेल, नरेन्द्र प्रताप ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष इंजीनियर नरेन्द्र प्रताप ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। गणेश प्रसाद, रणवीर, अमित सैनी, प्रदीप गुप्ता, राकेश ढाका, बद्रे आलम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें