फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रासंफार्मर में फाल्ट, कस्बे सहित छह गांवो की बत्ती गुल, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के 132 केवीए बिजलीघर में रखे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। जिससे कस्बे समेत क्षेत्र के छह गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति नहीं होने से कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक कार्य प्रभावित रहे। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से शुक्रवार को कस्बे के अतिरिक्त ग्राम लुहारा, बरसिया, पूठड़, खिंदौड़ा, तिलपनी आदि के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग पेयजल से लेकर अन्य घरेलू कार्य, पशुओं के लिए चारे की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अतिरिक्त बुढ़सैनी, रामनगर, सैड़भर, सिंघावली, हिसावदा के गांवों के दर्जन भर नलकूपों की भी आपूर्ति बाधित हो गई। कस्बे में जेनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था कर पेयजल की व्यवस्था करने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का कहना है कि कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया परंतु समाधान नहीं हो पाया। उनका कहना है कि आए दिन कस्बे की आपूर्ति बाधित रहती है। व्यापरियों ने ऊर्जा निगम से कस्बे की आपूर्ति में सुधार करने की मांग की। व्यापारी राकेश, श्यामसुंदर गर्ग, विनोद ठाकरे, पवन गोयल ने निगम के अधिकारियों से जल्द से जल्द आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। वहीं, जेई सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बरसिया फीडर की ओर से जंफर टूट गया था। इस वजह से दस एमवीए के ट्रांसफॉर्मर का तेल लीकेज हो गया था। ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराया जा रहा है ताकि शीघ्र आपूर्ति सुचारू कराई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें