बागपत/लखनऊ । प्रदेश के पंचायतीराज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चौधरी को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 3 मई तक 7085 ग्रामों एवं 3402 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) होने की ऑनलाइन एंन्ट्री भारत सरकार की वेबसाइट पर जिलों द्वारा दी गई है।
इसका सत्यापन मंडल स्तरीय टीम कर रही है। ओडीएफ ग्राम पंचायतों की समीक्षा के दौरान चौधरी ने पाया कि बिजनौर, मिर्जापुर, शामली, वाराणसी, गोरखपुर जनपदों में अच्छा कार्य हुआ है। बागपत जनपद की प्रगति अच्छी नही है। इन जिलों को 25 मई तक सुधार लाते हुए ओडीएफ का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।