फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोरखपुर में निशानेबाजी सिखाएंगे जौहड़ी के शूटर

Fri, 05 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली । गोरखपुर के कस्तूरबा गांधी जूनियर हाईस्कूल में रायफल एसोसिएशन जौहड़ी के शूटर छात्र-छात्राओं को निशानेबाजी के प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए शूटर बृहस्पतिवार को रेंज से रवाना हो गए।
विज्ञापन


रेंज के संस्थापक डा. राजपाल सिंह ने बताया कि आईएएस कामिनी रत्न चौहान की प्रेरणा से वर्ष 2015 से रायफल एसोसिएशन जौहड़ी के शूटर प्रदेश के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन शूटिंग प्रशिक्षण शिविर चला रहे हैं। इस बार जौहड़ी के शूटर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में निशानेबाजी के टिप्स देंगे।


इसी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को रेंज के शूटर रवि तोमर, रूबी कश्यप, डोली जाटव आदि डा. राजपाल के नेतृत्व मेें गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। वहां वे कस्तूरबा गांधी जूनियर हाईस्कूल में दस दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में बच्चों को निशानेबाजी सिखाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें