फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ललितपुर जेल में पंकज ने ज्ञानेंद्र को दिए थे गवाह और स्कूल प्रबंधक के मोबाइल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ पिंटू के भाई अजय और मोबाइल नंबर देने वाले पंकज ढाका को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट/रटौल (बागपत)। ललितपुर जेल से भड़ल गांव के स्कूल प्रबंधक कृष्णपाल राणा को फोन कर रंगदारी मांगने और प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड के गवाह नवीन को धमकी देने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि ढिकौली गांव के पंकज ढाका ने ललितपुर जेल में मुलाकात के दौरान स्कूल प्रबंधक और गवाह के मोबाइल नंबर दिए थे। इसके बाद ही ज्ञानेंद्र ने फोन कर दोनों को धमकी दी। पुलिस ने पंकज ढाका और हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ पिंटू के भाई को गिरफ्तार कर लिया।
ढिकौली गांव निवासी नवीन ढाका ने ललितपुर जेल में बंद ज्ञानेंद्र ढाका पर फोन कर समझौते का दबाव बनाने और समझौता नहीं करने पर परिवार समेत हत्या करने की धमकी दी थी। इसमें ज्ञानेंद्र ने गांव के ही अजय से बात होने और संजय उर्फ पिंटू की जल्द जमानत होने का हवाला देते हुए हत्या कराने की धमकी दी। इसमें नवीन ढाका ने चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। दूसरी तरफ भड़ल गांव के सीबीएसएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कृष्णपाल राणा ने ज्ञानेंद्र ढाका पर फोन कर बीस लाख रुपये महीना रंगदारी मांगने और नहीं देने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जांच में पता चला कि ज्ञानेंद्र ढाका के मुकदमे की पैरवी उसका करीबी पंकज ढाका कर रहा है, जो ललितपुर जेल में मुलाकात करने भी गया। ज्ञानेंद्र के कहने पर पंकज ने कृष्णपाल राणा और नवीन ढाका का मोबाइल नंबर उसे दिया था। इसमें पंकज ढाका और अजय निवासी ढिकौली को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

ललितपुर जेल में मिला धमकी में प्रयुक्त मोबाइल और सिम
स्कूल प्रबंधक और हत्या के मुकदमे में गवाह को धमकी देने की घटना के बाद ललितपुर जेल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को चेकिंग कराई। इसमें ज्ञानेंद्र ढाका के पास से धमकी में प्रयुक्त मोबाइल और सिम भी बरामद कर लिया है। बताया गया कि जिस व्यक्ति की आईडी पर सिम खरीदा गया है, पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें