फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 89.93 लाख रुपये से होगा हजूराबाद गढ़ी से कमाला इंटर कॉलेज की सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
- छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार की पहल के बाद राज्य सड़क निधि से जारी किया गया बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हजूराबाद गढ़ी से कमाला जूड इंटर कॉलेज तक जाने वाली सड़क का 89.93 लाख रुपये से निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 24.26 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। अब जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कमाला जूड इंटर कॉलेज में हजूराबाद गढ़ी, शंहरपुर कैडवा, इब्राहिमपुर गांवडी, चिरचिटा, गढ़ी दुल्ला समेत अन्य गांव के छात्र छात्राएं पढ़ाई करते है। हजूराबाद गढ़ी गांव से कमाला जूड इंटर कॉलेज की सड़क खराब होने पर छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इनके अलावा इस मार्ग से जुड़े कई गांवों के ग्रामीण भी हादसों में घायल हो रहे थे। ग्रामीणों ने छपरौली विधायक डाॅ. अजय कुमार से सड़क का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस पर पहल करते हुए छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों से राज्य सड़क निधि के तहत सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा। शासन से 1.90 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 89.93 लाख रुपये बजट खर्च करने की मंजूरी दे दी और इसके लिए पहली किस्त के 24.26 लाख रुपये जारी कर दिए।
विज्ञापन

वर्जन
-हजूराबाद गढ़ी से कमाला जूड इंटर कॉलेज जाने वाली सड़क का नवनिर्माण कराया जाएगा। जल्द ही सड़क पर काम शुरू करा दिया जाएगा। - कुलदीप निमेष, अवर अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें