फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का एक सप्ताह में करें समाधान: डीएम

Sun, 31 Dec 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम ऋषिरेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने  कहा कि आईजीआरएस से कोई भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। संबंधित अधिकारी को इस समस्या का एक सप्ताह में निस्तारण करना होगा। 
विज्ञापन


डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के संदर्भ में कार्यशाला को संबोधित किया। इसमें डीएम ने कहा कि अफसर कार्यशैली में बदलाव लाए।

कार्य को गंभीरता के साथ करें। संवेदनशील होकर शिकायतें सुनें और गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायतों के मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ एवं अन्य संदर्भों के निस्तारण में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन


शिकायत लंबित न रखी जाए और उनका निस्तारण समयावधि में करना सुनिश्चित करें। अब सभी शिकायतें ऑनलाइन की जा रही है। इन शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की लखनऊ मुख्यालय पर भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाती है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता को निराकरण के संबंध में लिखित में जानकारी दें। उदासीनता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसमें एडीएम लोकपाल सिंह, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग, सभी तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें