फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग कार्यालय के पास अवैध पेड़ कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनीवासियों ने आरोपियों के खिलाफ किया हंगामा, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बड़ौत। आवास विकास कालोनी में शास्त्री पार्क के पास वन विभाग कार्यालय से मात्र 200 मीटर दूर कई पेड़ों का अवैध कटान कर दिया गया। वन विभाग कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार को कॉलोनी वासियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि आवास विकास कालोनी में बीचों-बीच शास्त्री पार्क है। इसमें परिवार की महिलाएं, युवतियां घूमने व बच्चे खेलने जाते हैं। पूरे पार्क में हरियाली के लिए कई पेड़ लगे हुए हैं, लेकिन कुछ दिन पूर्व असामाजिक तत्वों ने ठेकेदार की मिलीभगत से कदम, अल्सटोनिया व आवला के पेड़ काट दिए। इसकी सूचना पर भी वन विभाग कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। उधर, वन दरोगा ने प्रकरण की जांच कर कठोर कार्रवाई की बात कही। मांग करने वालों में सुधीर, राजपाल, पवन, विकास, दीपक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें