- बिजरौल रेलवे क्रासिंग के पास किया जा रहा था कब्जा
बड़ौत। बड़ौत - मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल रेलवे क्रांसिग के पास एक व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे को नगर पालिका टीम ने हटवा दिया। इस दौरान पालिका कर्मचारी और अवैध कब्जा करने वालों के बीच नोकझोंक भी हुई।
स्थानीय लोगों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करके आरोप लगाए थे कि एक व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। शिकायत पर शनिवार को नगरपालिका परिषद के संपत्ति अधिकारी सुनील भारद्वाज अपने साथ कर्मचारियों को लेकर बिजरौल रेलवे क्रांसिग के पास पहुंचे तो पाया कि अवैध कब्जा किया जा रहा है। जैसे ही पालिका टीम ने अवैध कब्जा हटवाना शुरू किया तो विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख सभासद योगेश तोमर भी पहुंचे। सुनील भारद्वाज ने बताया कि सड़क पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई थी। अतिक्रमण को हटवा दिया गया है।