फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली के विरोध में लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध वसूली, हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। कोताना गांव स्थित डाकघर मेें आधार कार्ड बनवाए जाने के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को प्रधान डाकघर पर हंगामा किया। इस दौरान कर्मचारियों से भी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई न होने पर डीएम कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम जागोस के ग्रामीणों ने बताया कि उनका डाकघर कोताना में है। डेढ़ माह से आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर के चक्कर काट रहे हैं। वहां बिना रुपये लिये आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ऊपर से ही प्रत्येक आधार कार्ड पर 100 रुपये वसूलने के आदेश है। इस दौरान ग्रामीणों की डाकघर कर्मियों से नोकझोंक हुई। इस संबंध में उन्होंने प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर को लिखित में शिकायत की थी परंतु सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में कोताना डाकघर पर तैनात पोस्टमास्टर वेदप्रकाश त्यागी का कहना है कि डाकघर में आधार कार्ड नहीं बनाए जाते हैं। ग्रामीणों का अवैध वसूली का आरोप निराधार है। इस संबंध में डाकघर के एएसपी अजय जैन का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में अंशु, अमित, कनक, हार्दिक, अंकुश, विनोद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें