बिनौली। पुडुचेरी में हुए 29वें इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल में रंछाड़ गांव के व्योश्रेष्ठ सम्मान प्राप्त 87 वर्षीय एथलीट पूर्व प्रधानाचार्य इलमचंद तोमर ने योगासन में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक, चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का खिताब जीता है।
पुडुचेरी के गांधी थीडल राज मंडप में 4 से 7 जनवरी तक चले इस योगा फेस्टिवल में इलमचंद तोमर ने 46 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग की योगासन स्पर्धा में यौगिक क्रियाओं व योगा थ्योरी, वायवा का शानदार प्रदर्शन कर एक स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही उन्हें पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का खिताब देकर सम्मानित किया। पदक जीतने पर मास्टर प्रह्लाद सिंह, प्रधान अरविंद तोमर, सतबीर माखर, राजेंद्र सिंह, एसआई ओमबीर सिंह, अवनीश तोमर आदि ने खुशी जताई है।