बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित निवाड़ा के पास एक युवक शाहरूख सड़क हादसे में घायल हो गया। उसकों अस्पताल में उपचार न मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया।
परिजनों का कहना है कि सड़क हादसे में शाहरूख घायल हो गया था। उसको तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने न तो उसका एक्स-रे किया और न ही उसका अच्छी तरह उपचार। शिकायत करने पर स्टाफ ने कहा कि लाइट आने के बाद ही एक्सरे होगा। इसके विरोध में उन्होंने वहां पर हंगामा किया। बाद में परिजन घायल युवक को लेकर अपने घर चले गए। उधर, चिकित्सकों का कहना है कि घायल का सहीं उपचार किया गया है। उसके परिजनों का आरोप पूरी तरह से गलत है। इसके अलावा शामली के कांधला निवासी मोबीन अपनी पत्नी नूरसभा के साथ बाइक पर सवार होकर सरूरपुर गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई। इससे वे दोनों घायल हो गए।
जिला बदर मोनू गिरफ्तार
बागपत। चांदीनगर पुलिस ने जिला बदर मोनू को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि आरोपी मोनू निवासी पूरणपुर नवादा, जिला बदर होने के बाद भी अपने घर पर रह रहा था।
पीटने पर पति के खिलाफ एफआईआर
बागपत। खेकड़ा कस्बा निवासी कमरपाल ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि उसकी बेटी प्रिया के साथ उसका पति मारपीट करता है। इससे वह काफी परेशान है। इस मामले में आरोपी अनुज निवासी जौहड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।