फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार न होती तो मंदिरों में घंटा बजाना हो जाता मुश्किल : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। किशनपुर बराल के डीएवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन का आयोजन किया। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार न होती तो लोगों को मंदिरों में घंटा बजाना मुश्किल हो जाता। दूसरी सरकारों में जिन कांवड़ियों पर लाठियां बरसाई जाती थी, अब उन पर फूल बरसाए जाते है। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने संस्कृति और धर्म की रक्षा करने के लिए मोदी और योगी का साथ देने का आह्वान किया। कहा कि मोदी और योगी ने धर्म की आजादी दी है। मुख्य अतिथि ठाकुर विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान की हितैषी है। सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए फसलों का वाजिब मूल्य दिलाया है। प्रदेश में गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीद की गई है। गोरखपुर में बंद पड़े यूरिया के कारखाने दोबारा शुरू कराए गए है। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के नेता सतेंद्र तुगाना, विजयपाल तोमर, विधायक सहेंद्र सिंह, बड़ौत नगरपालिका अध्यक्ष अमित राणा, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, धूम सिंह, विक्रम राणा, अभिषेक तोमर, मास्टर वीरसैन, नितिन तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें