फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डेंगू के मरीज मिले तो प्लेटलेट्स को मचेगी मारामारी

Wed, 24 Apr 2024 04:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट संचालन के लिए लाइसेंस का इंतजार है। पिछले साल जिले में डेंगू के 126 मरीज मिले थे। जिले में यूनिट शुरु न होने के कारण मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरु करने के लिए मशीन खरीदी गई थी। यूनिट शुरु होने पर लोगों को जिले में ही प्लेटलेट्स की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी। यूनिट में सभी प्रकार की मशीनें आ गई है, मगर लाइसेंस न मिलने के कारण यूनिट शुरु नहीं हो पाई है। विभाग के अनुसार जिले में वर्ष 2023 में डेंगू के 126 मरीज मिले थे। इस बार अभी तक डेंगू का एक भी मरीज नही मिला है, अगर मरीज मिलने पर प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ी तो लोगों को दूसरे शहरों की दौड़ लगाने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन - ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरु करने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा चुका है। लाइसेंस मिलने पर यूनिट शुरु की जाएगी। - डॉ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें