चिपकाए मकान बिकाऊ है के पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत जनपद में मलकपुर के 100 परिवारों ने गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। मकान बिकाऊ के पोस्टर भी लगा दिए हैं। ये लोग ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से परेशान हैं। दोनों पर नाला सफाई में 21 लाख के घोटाले का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना दिया।
मलकपुर गांव के लोग मंगलवार को तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि मलकपुर गांव में नाला है। मलकपुर मिल का गंदा पानी भी इसी नाले में आता है। इस कारण भूगर्भ दूषित हो रहा है। एक साल में गांव में पूर्व प्रधान हरपाल सहित पांच व्यक्तियों की कैंसर से मौत हो चुकी है। नाले की सफाई के लिए बजट भी पास हुआ था, लेकिन नाले को ठीक से साफ नहीं किया गया। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने 21 लाख रुपये का घोटाला कर दिया। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई थी। इस पर ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने गांव के नौ लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।
यह भी पढ़ें: पलायन को मजबूर हैं कई परिवार, दहशत में घरों पर चिपकाए पोस्टर, तस्वीरें बयां कर रहीं पीड़ितों का दर्द
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया और घोटाले की जांच नहीं हुई, तो 100 परिवार गांव छोड़कर चले जाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/