फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में शुरु होगा सौ दिन का रीडिंग कैंपेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से निपुण भारत मिशन के अंतर्गत 2026-27 तक प्राथमिक कक्षाओं में सार्वभौमिक मूलभूत और संख्या ज्ञान प्राप्त कराया जाएगा। बच्चों में पढ़ने-लिखने और संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की योग्यता प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

रीडिंग कैंपेन के लिए बच्चों को तीन भागों में बांटा जाएगा। समूह एक में बाल वाटिका से कक्षा दो, दूसरे समूह में कक्षा पांच तक और तीसरे समूह में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत लघु वीडियो, फोटोग्राफ शासन को प्रेषित करने होंगे। जिला समन्वयक राजपाल जैन्थ ने बताया कि विद्यालयों में शुरू होने वाले रीडिंग कैंपेन के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर सूचना प्रेषित कर दी है। स्कूल खुलने पर विद्यालयों में कैंपेन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें