फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की भक्ति से होगा मनुष्य का कल्याण : चंद्रमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 28केएआर 1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बुधवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
विज्ञापन

भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांति धारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्म सभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य को भगवान की भक्ति अवश्य करनी चाहिए। भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। जो लोग भगवान की भक्ति करते हैं, उनके जीवन में खुशियां आती हैं। सभी को उनकी भक्ति कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। तभी मनुष्य का कल्याण संभव है। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, अभिषेक जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, संदीप जैन, नितिन जैन, मनोज जैन, प्रिंस जैन, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें